Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

महराजगंज। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सोमवार को सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए समस्त सफाई नायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए।

अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना नगर पालिका की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई पर्यवेक्षक इंद्राशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय सहायक अंशुमान दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular