Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमोबाइल चोरी का मास्टर माइंड गैंग बेनकाब पुलिस का करारा जवाब

मोबाइल चोरी का मास्टर माइंड गैंग बेनकाब पुलिस का करारा जवाब

अंबेडकरनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसखारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 चोरी के मोबाइल फोन (5 एंड्रॉयड व 1 कीपैड) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में संपन्न हुई। वहीं इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे को जाता है, जिनकी सतर्कता, सक्रिय रणनीति और कुशल नेतृत्व में पूरी टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की।थाना बसखारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब 3:40 बजे घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुर्गेश कनौजिया पुत्र राजाराम निवासी जीमापुर थाना इब्राहिमपुर,सुरेंद्र कुमार उर्फ सुनील कुमार पुत्र रामसिधार निवासी त्रिलोकपुर थाना अलीगंज, केशवराम पुत्र मुरली निवासी चकमकपुर थाना टांडा के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इब्राहिमपुर, टांडा और सम्मनपुर थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

दुर्गेश कनौजिया पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।सुरेंद्र उर्फ सुनील कुमार के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, चोरी समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।वहीं केशवराम पर चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।बरामदगी 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन01 कीपैड मोबाइल01 मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी,कांस्टेबल अमित चौरसिया, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल सौरभ यादव शामिल रहे।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular