HomeUttar PradeshOtherनवागत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने संभाली कमान

नवागत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने संभाली कमान

सुशासन और पारदर्शिता पर दिया जोर

फतेहपुर। बुधवार को जनपद को नई जिलाधिकारी मिल गईं। वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर जिले की कमान संभाल ली। उन्होंने कोषागार पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार लिया। नवागत जिलाधिकारी इससे पूर्व आगरा और लखनऊ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, बरेली में नगर आयुक्त तथा अमरोहा में जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें एक सख्त और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च रखते हुए जनपद में सुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पूरी प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके और उनका उद्देश्य पूर्ण हो।

जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, विकास कार्यों में तेजी लाने और शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आमजन से प्राप्त फीडबैक के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular