Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherफील्ड प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर प्रगणकों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

फील्ड प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर प्रगणकों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या–07, स्वतंत्रता सेनानी नगर में प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को फील्ड में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सर्वेक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना रहा। इस दौरान टीम को फील्ड में ले जाकर घर-घर सर्वेक्षण का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रगणकों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण में डेटा संकलन की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप एवं निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग, तथा सूचनाओं की शुद्ध और समयबद्ध प्रविष्टि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

फील्ड ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न विभिन्न समस्याओं एवं शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया, जिससे प्रतिभागियों की समझ और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ पूर्ण करें। अपर जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा डेटा की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular