Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पीएमश्री नवोदय विद्यालय में जागरूकता...

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पीएमश्री नवोदय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महोबा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोतवाली नगर महोबा क्षेत्रान्तर्गत पीएमश्री नवोदय विद्यालय में सोमवार को एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह उपस्थित रहीं।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

*इसके साथ ही उन्होंने *साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे* पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने *सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग* के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बताया कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर बिना सत्यापन के प्रतिक्रिया न दें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखें।

एएसपी ने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान थाना कोतवाली नगर से उपस्थित मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक एकता भदौरिया एवं उपनिरीक्षक प्रवीण गुप्ता द्वारा साइबर अवेयरनेस के संबंध में सामान्य जानकारी प्रदान की गई।

वहीं प्रभारी महिला थाना उपनिरीक्षक निकिता शुक्ला द्वारा मिशन शक्ति अभियान के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई तथा महिला कल्याण विभाग से रीता चौरसिया द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक रहते हुए सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular