Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeओलावृष्टि औऱ बारिश के चलते फसल बर्बादी पर सपा का जोरदार प्रदर्शन,...

ओलावृष्टि औऱ बारिश के चलते फसल बर्बादी पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने को लेकर सपाईयों ने सदर तहसील में प्रदर्शन कर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

महोबा। जिले की किसानों की आंधी तूफान, असमय बारिश और ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने को लेकर अब समाजवादी पार्टी अब सड़क पर उतर आई है। सोमवार को किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की आवाज बुलंद करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सदर तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपाकर मांगे मुआवजे की मांग की।

प्रदर्शन दौरान सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिले में हुई असमय बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों को लगभग 80 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा, बावजूद इसके सरकार ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा केवल कागजों और बयानों तक सीमित है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरी पार्टी किसानों के सम्मान में मैदान में है और तत्काल मुआवजे की मांग कर रही है। कहा कि ओलावृष्टि और बारिश ने अधिकांश किसानों की गेहूं सहित अन्य रबी की फसलों पूरी तरह चौपट कर दिया है, जिससे कई गांव के किसानो के समक्ष खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है।

जिला अध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के बजाय व्यापारियों का अनाज खरीदा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बारदाने की कमी का बहाना बनाकर असली किसानों को टरकाया जा रहा है। सपाईयों ने बिचौलियों द्वारा बीमा राशि हड़पने का मुद्दा भी जोरदान तरीके से उठाया। प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी ने सदर तहसील में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को को सौंपकर चार प्रमुख मांगें रखी।

मांगों में प्रभावित खेतों का पारदर्शी और प्रामाणिक सर्वे कराने, पंचायतवार क्षतिपूर्ति सूची समयबद्ध तरीके से जारी करने, मुआवजे की राशि सीधे और जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाने आदि शामिल है। इसके अलावा सपाईयों ने जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाने की मांग करते हुए कहा कियदि जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर नहीं हटाए जाते तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular