Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeअम्बेडकर की प्रतिमाओं पर साफ सफाई व सौन्द्रीयकरण ना करने पर अनुयायियों...

अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर साफ सफाई व सौन्द्रीयकरण ना करने पर अनुयायियों ने किया प्रदर्शन

खंड विकास कार्यालय पर किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन

टूंडला। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर साफ सफाई व सौन्द्रीयकरण ना करने पर विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में जयप्रकाश उर्फ जेपी जाटव जिला अध्यक्ष युवामोर्चा निवासी लोकीगढ़ी थाना क्षेत्र नारखी की देखरेख में खंड विकास अधिकारी कार्यालय टूंडला पहुंचकर आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर थाना क्षेत्र पचोखरा के गांव देवखेड़ा, पमारी, तारानगर, हिम्मतपुर, ग़ालिब नगर, बुर्ज नत्थू आदि गांवो के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर डा. अंबेडकर पार्को में साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

धरना प्रदर्शन करने वालो में रामकुमार निगम, सुमित निगम, शिवम निगम, रवि निगम, लक्की निगम, सुभाष निगम, शांति निगम, अजय निगम, सन्नी निगम, मोहित निगम, मनोज निगम, नरेश निगम, हीरालाल सिंह निगम, सोनू निगम, शंकर निगम, संदीप निगम, विनोद निगम, विजेंद्र निगम, सत्येन्द्र निगम, प्रमोद निगम, जीतेन्द्र निगम, अशोक निगम, महेश चंद निगम,
जेपी, आकाश निगम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular