Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhइंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन

आजमगढ़। एलवल स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे समूचा विद्यालय परिसर उत्साह से भर उठा। समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन सरफराज आलम, विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह ‘पप्पलु’, रिटायर इंजीनियर कैलाश नाथ चतुर्वेदी और विद्यालय प्रबंधक सीताराम पाण्डेय द्वारा किया गया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर विद्या की देवी का आशीर्वाद लिया।

अतिथियों का सम्मान विद्यालय प्रबंधन की परंपरा के अनुरूप, प्रबंधक सीताराम पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।सम्मान स्वरूप मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण परीक्षा परिणाम की घोषणा रही। जिसमे नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया, उन्हें अतिथियों के हाथों मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मेडल गले में सजते ही बच्चों के चेहरों पर जीत की मुस्कान बिखर गई। साथ ही उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरफराज आलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार है।

उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह पप्पलु ने शिक्षकों और अभिभावकों के साझा प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक सीताराम पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान और अनुशासित नागरिक बनाना है। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ देवेश दुबे, प्रबंधक रमाकांत वर्मा, बद्री प्रसाद गुप्त, अशोक अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल, सुधीर राय, एडवोकेट राजाराम पाण्डेय, राजकुमार यादव, सभासद मनोज यादव, सभासद मोहम्मद अफजल, मनोज यादव, अशोक कुमार गुप्ता सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular