HomeMarqueeअवैध असलहा व जिंदा कारतूस के साथ नाबलिग को पुलिस ने पकड़ा

अवैध असलहा व जिंदा कारतूस के साथ नाबलिग को पुलिस ने पकड़ा

लोटन सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन क्षेत्र के जगन्नाथ स्वामी मंदिर की ओर जाने वाले तिराहे पर एक 14वर्षीय नाबालिग बालक को 315बोर अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ लोटन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मंगलवार रात्रि 11बजे लोटन पुलिस गशत कर रही थी।मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक लड़के के पास अवैध असलहा है।

बेलवा रोड जगन्नाथ स्वामी मंदिर की ओर आने वाले तिराहे की ओर जा रहा है पहुंच कर मकान और पेड़ के पीछे छिपकर नाबालिग बालक का इंतजार करने लगे। नाबालिग जैसे ही करीब आया पुलिस को देखकर भागने लगा।

मौजूद पुलिस घेर कर नाबालिग को पकड़ा गया। नाबालिग की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर मिला। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि एक नाबालिग को तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है आर्म्स एक्ट के तहत लिखा-पढ़ी करके भेजा जा रहा है।नाबालिग बालक के खिलाफ पहले भी कुछ अपराध दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular