Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeEducationमहाराष्ट्र में परीक्षा के पहले ही दिन नकल करवाते हुए 17 शिक्षकों...

महाराष्ट्र में परीक्षा के पहले ही दिन नकल करवाते हुए 17 शिक्षकों को पकड़ा, ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से 12वीं परीक्षा के पहले ही दिन डोन कैमरे की मदद से 17 शिक्षकों को नकल करवाते हुए पकड़ा गया है। इन 17 शिक्षकों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से 12वीं की परीक्षा के पहले ही दिन नकल का एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल इस पूरी घटना में चौसाला परीक्षा केंद्र के पहले दिन ही ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान 17 शिक्षकों को नकल करवाते हुए पकड़ा गया। बता दें, इस पूरे मामले में मुख्य अधीक्षक भी शामिल थे। हालांकि अब सभी दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों को ड्रोन कैमरे से पता चला कि 16 परीक्षा हॉलों में शिक्षक न केवल नकल को रोकने में असफल रहे, बल्कि वे खुद ही छात्रों को नकल करवाने में मदद कर रहे थे।

कड़ी कार्रवाई के आदेश

17 शिक्षकों को नकल करवाते हुए पकड़े जाने पर बीड़ जिले के कलेक्टर विवेक जॉनसन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं। साथ ही बुधवार के दिन इन 17 शिक्षकों के खिलाफ खुलेआम नकल करवाने कि लिए एफआईआर भी दर्ज की गई है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पहले ही दिन 17 शिक्षकों को खुलेआम नकल करवाते हुए पड़का गया है। जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही शिक्षकों के खिलाफ महाराष्ट्र विश्वविद्यालय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिताओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस जिले से भी नकल का मामला आया सामने

महाराष्ट्र के बीड़ में 17 शिक्षकों को नकल करवाते हुए पकड़े जाने के बाद बीड़ जिले से एक नया मामला और सामने आया है। दरअसल बीड़ जिले से सटे छत्रपति संभाजीनगर जिले में 12वीं अंग्रेजी परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल का मामला सामने आया। इस मामले में कुल 23 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बता दें, इस मामले में परीक्षा पर्यवेक्षक भी शामिल ह।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular