पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमीता सिंह की बेटी और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट आकांक्षा सिंह का जन्म दिन बुधवार को ग्रीन डे के रूप में मनाया गया।
ग्रीन डे की थीम पर युवा चेतना दिवस का आयोजन राजर्षि रणांजय सिंह शैक्षिक समूह के सभी कालेजों में मनाया गया। आसलदेव पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि राजकुमारी आकांक्षा सिंह सुप्रीम कोर्ट की प्रखर अधिवक्ता हैं और अमेठी के शैक्षणिक विकास के लिए सदैव मार्गदर्शन करती रहती हैं उन्होंने आकांक्षा सिंह के शतायु होने की कामना किया।
आरआरपीजी के प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी ने आकांक्षा सिंह के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया।रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय, रणवीर इंटर कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, फार्मेसी कालेज रामनगर आदि शिक्षण संस्थाओं में भी एडवोकेट आकांक्षा सिंह का जन्म दिन मनाया गया।





