Sunday, April 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपाईयों ने जिला मुख्यालय पर मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन,दी बधाई

सपाईयों ने जिला मुख्यालय पर मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन,दी बधाई

गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और सांसद डिंपल यादव का 48वां जन्मदिन गौरीगंज स्थित जिला मुख्यालय पर मनाया गया।

जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटा गया। उपस्थित सभी लोगों ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि डिंपल यादव ने सदैव महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को संसद में मजबूती से उठाया है। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को समाजवादी विचारधारा के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता अरशद अहमद, उदय प्रताप सिंह, डॉक्टर सी.पी. यादव, तुफैल खान, दीपू तिवारी, राकेश यादव, गुंजन सिंह, गौरव वर्मा, राकेश कोहार, गोकुल प्रधान, मुकेश विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सांसद के नेतृत्व की सराहना करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रेरणास्रोत हैं और उनके विचारों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है। इस कार्यक्रम की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular