Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeमशहूर शायर मंसूर के घर में आग लगने से बेटी की झुलसकर...

मशहूर शायर मंसूर के घर में आग लगने से बेटी की झुलसकर मौत

आधी रात को हुए हादसे से इलाके में सनसनी फैली

दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर मंसूर उस्मानी के आवास के उपरी तल में आधी रात को अचानक आग लगने से कमरे में सो रही बेटी की झुलसकर मौत हो गई। आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। हादसे से महानगर में गम का माहौल देखा गया है।

नगर निगम से सेवानिवृत शायर मंसूर उस्मानी की पहचान देश में मुशायरों की निजामत करने के लिए होती है। उन्होंने कई देशों में मुशायरे में अपना कलाम पेश किया। इसके साथ ही वह महानगर की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। बारादरी के पास हम्माम वाली गली में रहने वाले मंसूर का परिवार भूतल पर था और बिटिया हुमा उस्मानी (40) पहली मंजिस पर बने कमरे में सो रही थी।

बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे कमरे से आग की लपटें व धुआं निकलने पर परिवार के लोगों की आंख खुली।आनन-फानन में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। इस बीच मुहल्ले के लोग भी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग लगातार विकराल होती रही।

सूचना पर आई दमकल ने पानी की बौझार से आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि कमरे में देर रात शॉट सर्किट से आग लगी होगी। आग में बुरी तरह झुलसने से हुमा की मौत हो गई थी। दिन निकलने पर शहर में खबर तेजी से फैल गई। मंसूर उस्मानी के मिलने वाले उन्हें सांत्वना देने के लिए दिन भर जुटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular