मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे
इटावा। लोगो के खोए हुए 30 लाख रुपए कीमत के 101 मोबाइल इटावा पुलिस ने बरामद कर बुधवार को वापस किये।इन खोए हुए मोबाइल की रिपोर्ट भारत सरकार के पोर्टल संचार साथी,और पुलिस के पोर्टल यूपी कॉप पर रजिस्टर की गई थी।एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने इन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को संज्ञान लेते हुए मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे,जिसके बाद सर्विलांस टीम और एसओजी टीम ने विभिन्न संसाधनों से जांच कर मोबाइल बरामद किये।अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।
एक महिला ने रोते हुए बताया कि उनकी मां की तेरहवीं के दिन मोबाइल गुम हो गया था और उन्हें मोबाइल वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी।एक युवक ने बताया कि उसने पानी की बोतले और कार सफाई करके फोन खरीदा था,आज फोन वापस पाकर बहुत अच्छा लग रहा है,उसने पुलिस टीम को माला पहना कर सम्मानित किया।एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने फोन बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का पुरुस्कार देने की घोषणा की।एसएसपी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का फोन गुम हो जाता है तो वो संचार साथी एप पर या upcop एप पर शिकायत दर्ज करा सकते है ताकि फोन को तलाशने में आसानी हो।





