Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeविशव हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी

विशव हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी

संभलःअवधनामा संवाददाता एमजीएम कालेज संभल में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की ओर से विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विश्व पटल पर हिंदी के बढ़ते चरण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।डा विजयलक्ष्मी शर्मा ने हिंदी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम संयोजक डा फ़हीम अहमद ने कहा कि हिंदी वैश्विक सौहार्द और बंधुत्व की भाषा है।हिंदी ने राष्ट्रीय एकीकरण और विश्व एकता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि हिंदी विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बना रही है।हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहम्मद नदीम ने कहा कि हमे अपनी भाषा हिंदी की उन्नति और सम्मान के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ मोहम्मद इमरान खान ने कहा कि हिंदी भाषा और साहित्य का विकास भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी तेजी से हो रहा है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो डा योगेंद्र सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदी में रोज़गार के अवसर बढ़े हैं।हिंदी उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।विश्व हिंदी आज वैश्विक संचार, संस्कृति और ज्ञान का सेतु बनती जा रही है। प्रो आबिद हुसैन ने कहा कि साहित्य, सिनेमा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और प्रवासी समुदाय के माध्यम से हिंदी का प्रभाव बढ़ रहा है। डिजिटल दुनिया में इसकी उपस्थिति और भी व्यापक हुई है।कार्यक्रम का संचालन डा फ़हीम अहमद ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डा शशिकांत गोयल ने किया।कार्यक्रम डा रियाज अनवर , डा नवीन यादव,डा मोहम्मद अहमद,डा संजय बाबू दुबे, डा निलेश कुमार, डा मीनाक्षी गोयनका ,डा प्रीति सिंह सहित अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं और छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular