उरई (जालौन)।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) जनपद जालौन के तत्वावधान में भारत के महान चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक एवं स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता पंडित दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती “स्वदेशी संकल्प दिवस” उत्साह और श्रद्धा के साथ मनायी गयी। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ज एवं उनके पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण ओर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया। संगठन के पदाधिकारी और व्यापारियों के अलावा स्वदेशी जागरण मंच,भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा एवं गंगा समग्र के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में देशहित में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प लिया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए ठेंगड़ी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ प्रयाग नारायण त्रिपाठी जी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल शर्मा जी ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, स्वावलंबन और स्वदेशी के सिद्धांतों को समर्पित रहा। उनका मानना था कि भारत तभी सशक्त बन सकता है जब प्रत्येक नागरिक भारतीय उत्पादों को अपनाए और देश के संसाधनों को प्राथमिकता दे।
आज के वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में स्वदेशी विचार ही भारत की आर्थिक आज़ादी का सबसे मजबूत स्तंभ है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे राष्ट्रहितकारी संगठनों के माध्यम से समाज को एकजुट कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर छोटे व्यापारियों, कुटीर उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें, ताकि भारत का व्यापारी वर्ग मज़बूत और आत्मनिर्भर बन सके।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव सिपोलिया और श्री मती अर्चना सिंह जी ने किया। प्रमुख रूप से लाल सिंह राकेश गुप्ता ज्ञान सिंह खागर हरिमोहन पुरवार लखन लाल चंदिया बलवीर सोनी उमाकांत गुप्ता प्रदीप द्विवेदी बंटू गुर्जर बलवीर जादौन सौरभ अवस्थी उदय करण प्रजापति प्रवीण ईंटोंदिया शिव दयाल गुप्ता बृजेंद्र गुप्ता अरुण कुमार द्विवेदी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ उत्तम सिंह राजावत महेंद्र भाटिया रामकुमार तिवारी सोनिया अग्रवाल नीतू रोहणी अग्रवाल संगीता पाठक मंजू विजय गुप्ता बंदना पांचाल विनीता कुशवाहा रोहित अग्रवाल रमेश यादव उमेशचंद्र शर्मा धर्मेंद्र पांचाल कृष्ण मुरारी मिश्रा उत्कर्ष गुप्ता यादवेंद्र सिंह मीरा देवी अनीता गुप्ता हिरदेश कुमार पटेल राजेंद्र गुप्ता डॉक्टर मनोज गुप्ता मंजू सेंगर साधना श्रीवास्तव रवींद्र शर्मा अखिलेश यादव सहित अनेक गणमान्य व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल समाज में सदैव राष्ट्रीय विचारधारा को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा। आने वाले समय में संगठन द्वारा “स्वदेशी जागरण अभियान” के तहत जनजागरण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दें।





