Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeचंडीगढ़ में नेशनल लेबर पार्टी का गठन

चंडीगढ़ में नेशनल लेबर पार्टी का गठन

संगठन को मजबूत बनाने निकलेगी जनसंवाद यात्रा: नीरज

मेहनतकश वर्ग की आवाज को संसद और विधानसभा तक पहुंचाएंगे: डॉ दलजीत

चंडीगढ़। देश के श्रमिकों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं,युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने तथा सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने के उद्देश्य से नेशनल लेबर पार्टी (National Labour Party) का गठन किया गया है। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के सुप्रीम प्रेसीडेंट डॉ. दलजीत सिंह चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय ने संयुक्त रूप से पार्टी की नीति, उद्देश्य और मिशन की घोषणा की।डॉ.दलजीत सिंह चौहान ने कहा कि देश में आज मेहनतकश वर्ग सबसे बड़ा लेकिन सबसे उपेक्षित वर्ग है।

नेशनल लेबर पार्टी इस वर्ग की आवाज़ को संसद और विधानसभाओं तक पहुंचाएगी। हमारी पार्टी का सिद्धांत है।कामगार भारत,सम्मानित भारत,हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं जिसमें हर मेहनतकश नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय ने कहा कि नेशनल लेबर पार्टी का उद्देश्य राजनीति को जनसेवा से जोड़ना है,न कि सत्ता की होड़ से। पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत कर रही है और प्रत्येक राज्य में जनसंवाद यात्रा शुरू करने की योजना बना रही है ताकि आम जनता की समस्याओं को सीधे समझकर समाधान के लिए ठोस नीति बनाई जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि देश के मजदूर, किसान, युवा और महिलाएँ अब मौन नहीं रहेंगे। नेशनल लेबर पार्टी उन्हें एक मज़बूत मंच देगी, जो केवल वादे नहीं बल्कि परिणाम देगा। पार्टी जल्द ही अपना राष्ट्रीय घोषणापत्र जारी करेगी,जिसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के अधिकार, और सामाजिक समानता पर विस्तृत नीतियाँ शामिल होंगी। नेशनल लेबर पार्टी सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे जाति,धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास और मेहनतकश वर्ग के सम्मान के लिए एकजुट हों।पार्टी का उद्देश्य है “हर मेहनतकश का मान, यही है सच्चा हिन्दुस्तान।पार्टी का मुख्य एजेंडा और नीति, श्रमिक अधिकारों की गारंटी:हर मजदूर को स्थायी रोजगार, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा देना।किसानों की उन्नति:फसल का लाभकारी मूल्य, कर्ज़ माफी और कृषि में नई तकनीक को बढ़ावा। शिक्षा और स्वास्थ्य:सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएँ।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन:प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता की सीधी भागीदारी। सामाजिक न्याय:दलित, पिछड़े वर्ग,महिलाएँ और युवाओं को समान अवसर और राजनीतिक प्रतिनिधित्व।महिला सशक्तिकरण:हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और सुरक्षा सुनिश्चित करना।रोज़गार सृजन:हर हाथ को काम” योजना के तहत कौशल विकास और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन।पर्यावरण और विकास संतुलन:हरित भारत अभियान के तहत स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण को बढ़ावा।इस मौके पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों को नामित किया ।जिसमें राष्ट्रीय सलाहकार परविंदर सिंह सेठी,सुप्रीम अध्यक्ष डॉ दलजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज राय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कौशिक,राष्ट्रीय महासचिव-कंचन कुमारी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular