HomeBusinessगेहूं निर्यात पर बड़ा फैसला: केंद्र ने हटाई पाबंदियां

गेहूं निर्यात पर बड़ा फैसला: केंद्र ने हटाई पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गेहूं और उससे जुड़े उत्पादों के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के आटे और कई संबंधित उत्पादों पर लगी निर्यात पाबंदियां हटा दी हैं। अब आटा, मैदा, सूजी, होलमील आटा और मिश्रित गेहूं के आटे का निर्यात आसान होगा। 24 अगस्त को जारी इस बदलाव के बाद इन उत्पादों की निर्यात श्रेणी ‘प्रतिबंधित’ से ‘मुक्त’ कर दी गई है।

सरकार के इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को विदेशी बाजारों में नए अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे गेहूं उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मांग का फायदा भारतीय कारोबारियों और किसानों तक पहुंच सकता है। इससे पहले 2022 में घरेलू आपूर्ति और कीमतों को ध्यान में रखते हुए निर्यात पर पाबंदियां लगाई गई थीं।

सरकार का यह फैसला कृषि और निर्यात क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि बढ़ते निर्यात का असर घरेलू बाजार और गेहूं की कीमतों पर कितना पड़ता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular