सिद्धार्थनगर। श्रीराम विलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मेडिकल साइंस कॉलेज बांसी के सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन के निमित संगोष्ठी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक उदय पाल वर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक भानु सिंह सिसोदिया ने किया।
इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणाने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से सीधा फायदा आम जनमानस को होगा। देश में बार- बार चुनाव होने से सरकारी धन का खर्च एवं समय की बर्बादी होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश और अधिक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती अनुराधा, नित्यानंद शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहें।





