Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिंदी दिवस पर सरस्वती बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

हिंदी दिवस पर सरस्वती बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

उरई(जालौन)।गल्ला मंडी स्थित शैक्षणिक संस्था सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे 14 सितम्बर हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे छात्राओ ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने विद्यालय मे पोस्टर हस्तलिखित बैनर बनाकर दिखाए एबं हिंदी भाषा पर चर्चा की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है इसे हमें निरंतर बोलना और लिखना पढना चाहिए।

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की याद में हर साल यह दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और उसकी सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना इस दिन का मुख्य उद्देश्य है।

विद्यालय के प्रवक्ता पंकज बाजपेई ने कहा कि हिंदी दिवस पर विद्यालय में छात्राओ को बहुत उत्साह है।काफ़ी अच्छे तरीके से बच्चों ने इस दिवस को मनाया है। छात्राओं ने हिंदी मे आपने वक्तव्य भी दिए हैं।

कार्यक्रम का सफल और पूर्णतः हिंदी भाषा मे संचालन प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विवेक तिवारी शैलेन्द्र यादव रविशंकर आदि उपस्थित रहे।

अंत मे सभी का आभार प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular