Mercedes ने पेश की 2025 GLC EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 713 किलोमीटर की रेंज

0
337

Mercedes GLC EV लग्‍जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Mercedes GLC EV को पेश कर दिया गया है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। आइए जानते हैं।

लग्‍जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mercedes GLC EV को पेश किया गया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। बाजार में लॉन्‍च के बाद इसका सीधा मुकाबला किस एसयूवी से होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Mercedes GLC EV

मर्सिडीज की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तोर पर Mercedes GLC EV को पेश कर दिया गया है। इस एसयूवी को जर्मनी के म्‍यूनिख ऑटो शो में पेश किया गया है। इसे EQE SUV के उत्‍तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया और जल्‍द ही इसे लॉन्‍च भी किया जा सकता है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 39.1 इंच की MBUX स्‍क्रीन दी गई है। जो मर्सिडीज की अब तक की सबसे बड़ी स्‍क्रीन है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

मर्सिडीज की ओर से एसयूवी में 94 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे सिंंगल चार्ज में 713 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इस बैटरी को सिर्फ 10 मिनट में चार्ज करने के बाद 303 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में इसे सिर्फ 24 मिनट लगते हैं। इसमें लगी मोटर से इसे 489 हॉर्स पावर मिलती है और इसकी टॉप स्‍पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को सिर्फ पेश किया गया है। जिसके कुछ समय बाद इसे यूरोप और अमेरिका में पहले लॉन्‍च किया जा सकता है। भारत में लॉन्‍च को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे अगले साल तक भारत में भी पेश किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

मर्सिडीज की ओर से GLC को इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पेश किय गया है। लॉन्‍च के बाद इसका सीधा मुकाबला BMW iX3 जैसी एसयूवी के साथ होगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here