भाजपा नगर मण्डल की बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट ता का किया आह्वान

0
278

जलालपुर ।अम्बेडकरनगर। भाजपा के जलालपुर नगर मंडल की परिचयात्मक बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने नगर पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र संयोजकों, शक्तिकेन्द्र सहसंयोजकों और नगर कार्यसमिति सदस्यों से परिचय प्राप्त किया उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और सांगठनिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता और मेहनत से काम करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया।

वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, मिसम रजा, महेंद्र प्रताप चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष रंजू बिंद, नगर मंत्री रविकांत जायसवाल, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, रेनू प्रजापति, केतकी शर्मा, ओन करबलाई, डॉ. महेंद्रनाथ पांडे, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, सभासद अनुज सोनकर, अजीत निषाद, विक्की गौतम,डेविड गोरे तथा अन्य नगर कार्यसमिति सदस्य शामिल रहे।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here