आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान

0
303

सुल्तानपुर।जिलाधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, ,श्री राजेश कुमार तिवारी जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर सुल्तानपुर के निर्देशन में ,श्री संजय कुमार मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 सुल्तानपुर ने आज दिनांक 29.08.2025 को मय स्टाफ , अंकित शर्मा आ.सि , राजीव शुक्ला आ.सि. ,इरफान आ सि द्वारा ग्राम बल्लीपुर ,ग्राम अंगना कोल, ग्राम बसौडी ग्राम टाटिया नगर, ग्राम कमनगढ़ में दबिश दी गई।

मौके पर 04 अभियोग पंजीकृत करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । लगभग 250 किलो लहन बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया। 02 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया।क्षेत्र में संचालित कंपोजिट व देशी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, R O plant और , कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । गांव वासियों को अवैध शराब से होने वाले हानि के बारे में बताया गया ।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here