Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeविहीप के कार्यकर्ताओं ने उसका, लोटन, ककरहवा में मनाया स्थापना दिवस

विहीप के कार्यकर्ताओं ने उसका, लोटन, ककरहवा में मनाया स्थापना दिवस

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस बुद्धवार को उसका प्रखण्ड, लोटन प्रखण्ड एवं नगर इकाई ककरहवा प्रखण्ड बर्डपुर में विचार संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता मन्दिर अर्चक पुरोहित के प्रांत प्रमुख दिनेश मिश्रा ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस, जिसे प्रायः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मनाया जाता है, देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 61 वर्ष पूर्व विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। एक कमरे से चला यह संगठन आज देश के 70 हजार स्थानों पर काम कर रहा है।

विभाग मंत्री सुधाकर, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने इन आयोजनों में हिंदू समाज को एकजुट करने, सनातन धर्म की रक्षा करने और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने पर जोर दिया तथा विहिप की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में चलाए जा रहे सेवा कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सेवा प्रमुख प्रेम चन्द्र मोदनवाल ने कहा कि यह स्थापना दिवस विहिप के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है।

इस अवसर पर जिला सहमंत्री जय प्रकाश, सन्दीप कुमार मद्धेशिया, दृगनरायण सिंह, अजय सिंह, विंध्याचल पाण्डेय, शिवम कश्यप, आकाश यादव, विजय, दिनेश, अष्टभुजा, प्रखण्ड मंत्री कन्हैया गुप्ता, नगर अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, भीम चन्द्र, राहुल सिंह, श्रवण वर्मा, भोला वर्मा, दुर्गेश चौधरी, माधव जयसवाल, ध्रुप नाथ प्रजापति, अमितेश्वर शुक्ला, कैलाश कौशल, दुर्गेश वर्मा, अजय पाण्डेय, अमन जायसवाल, रमेश गुप्ता, हिमांशु, शिवकुमार, निखिल आदि आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular