इटावा। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष फरहान शकील ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क़ाज़ी पेट्रोल पम्प के संचालक साजिद हुसैन वारसी के पुत्र हैदर हुसैन वारसी को ज़िला सचिव के पद पर मनोनीत किया है।
मनोनीत पत्र बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने हाथों से श्री हैदर को सौंपा।इस अवसर पर हैदर हुसैन ने फरहान शकील और शिवपाल सिंह यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे समाजवादी पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।हैदर की नियुक्ति से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
फरहान शकील ने कहा कि हैदर की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को और अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।शिवपाल सिंह यादव ने हैदर को बधाई दी और कहा कि वे पार्टी के लिए काम करें और समाज के लोगों की सेवा करें।
श्री यादव ने भी हैदर को पद देकर हर्ष महसूस किया।इस मौक़े पर मुबारकबाद देने वालों में इमरान बेग,हाशिम मिर्ज़ा,अब्दुल मलिक क़ुरैशी,सतीक मंसूरी,मशहूद हुसैन वारसी आदि रहे।





