Friday, January 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeजब चुनौती होती हैं, तभी संघर्ष का पैदा होता है जज्बा :...

जब चुनौती होती हैं, तभी संघर्ष का पैदा होता है जज्बा : हृदय नारायण मिश्र

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय धरने में जिलाध्यक्ष राम विलास यादव के नेतृत्व सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अपनी मांगों के समर्थन में जनपद के सुदूर कोनों से इकठ्ठा हुए सभी साथियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। सभा को संबोधित करते हुए हृदय नारायण मिश्र ने कहा कि, “जब चुनौती होती है, तभी संघर्ष का जज्बा पैदा होता है। गुरु वशिष्ठ, संदीपनि एवं चाणक्य की तरह शिक्षकों को विपरीत परिस्थितियों से निपटना चाहिए।

पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा की धारा 21, 12 और 18 को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में शामिल करने, तदर्थ शिक्षकों की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, आठवां वेतन आयोग, स्थानान्तरण सरलीकरण, सामूहिक जीवन बीमा योजना बहाली, विषय विशेषज्ञ साथियों को पुरानी पेंशन में शामिल करने, सीबीएसई के बराबर सुविधाऐं और पारिश्रमिक आदि मांगो को लेकर हो रहे संघर्ष के साथ सभी शिक्षकों ने स्वयं को जोड़ते हुए समस्याओं के निदान तक संघर्ष जारी रखने पर अपनी सहमति जताई।

धरने के समापन पर मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। जिसे उन्होंने उचित माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर जिलाध्यक्ष राम विलास यादव, जिलामंत्री डॉ हृदय नारायण मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष राम निवास कुशवाहा, आय व्यय निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, संतोष कुमार दुबे, शैलेन्द्र शर्मा, बैजनाथ चौरसिया, प्रधानाचार्य डॉ धर्मेन्द्र मिश्र, अरविन्द चौधरी, राजेश चौधरी, संजय कुमार गुप्ता माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, बैज नाथ चौरसिया, सैय्यद इजहार अली, फूलचन्द्र गौर, शशि मौली त्रिपाठी, ओंकार नाथ पांडेय, सोनू पाण्डेय, सिद्धार्थ कुमार मिश्र, सर्वेश उपाध्याय, गिरिजेश कुमार सिंह, राम पूजन वर्मा, शेष नारायण ओझा, डॉ एस एन त्रिपाठी, सच्चिदानन्द शुक्ल, मुनिराज, विजय मिश्र, बृजेश कुमार द्विवेदी, राम प्रताप सिंह, बृजेश मणि त्रिपाठी, वृजेश कुमार, मधुरेंद्र कुमार मिश्र, अंकित यादव, संतोष कुमार, श्री महेन्द्र मौर्य, पूर्णेश्वर मिश्र, विजय बहादुर वर्मा, शेषनाथ गुप्त, अमरजीत राम, राम बहादुर, पंकज चौधरी, संतोष कुमार मधुकर, विनय गुप्त, अविनाश वर्मा, अवनीश मिश्र, श्री अनुराग वर्मा, रवीन्द्र सिंह, विजय पटेल, हृदय नारायण मिश्र, संकल्प सिंह, सजेंद्र सिरोही मुकुल कुमार, सौरभ पाण्डेय अशोक तिवारी, सुभाष, अखिलेश्वर पाण्डेय, राजेश गौतम, नवीन, राजेश कुमार, शिवपूजन आदि शिक्षक साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular