जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े आठ पर दर्ज हुआ केस

0
390

गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरैना निवासी धर्मेंद्र साहनी पुत्र भेजू साहनी का गांव के एक परिवार से जमीन को लेकर रंजिश चलता है। मंगलवार को उसी बात को लेकर मनबढ़ो ने इनके दरवाजे पर चढ़ कर पीड़ित के पिता को गली गुप्ता दे रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान उनका हाथ भी टूट गया है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चीनी साहनी,रामधनी साहनी,राजकिशन, सुंदरी देवी के खिलाफ गाली गलौज,मारपीट,अंगभंग,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष सुंदरी देवी पत्नी चुन्नी ने भी आरोप लगाया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे विपक्षी जमीनी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चढ़ आए और पीड़िता और इसके पति को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भेजु साहनी,धर्मेंद्र साहनी,रामदवन साहनी,फूलमती देवी के खिलाफ गाली गलौज,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here