माया टीला प्रकरण कांड के मुख्य आरोपी सुनील चैन पर लगाई रासुका

0
300

दिनेश पंकज अवधनामा मथुरा। महानगर के माया टीला प्रकरण मामले में जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी सुनील चैन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत रासुका लगाने की कार्रवाई कर दी है। आज जिला जज की अदालत में सुनील चैन की जमानत याचिका पर निर्णय आना था उससे पूर्व ही प्रशासन ने उस पर एनएससी की कार्रवाई करके जेल से बाहर आने के रास्ते बंद कर दिए हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि माया टीला धसने से तीन निर्दोष लोगों की जान गई थी। उस घटना के कारण समुचित मथुरा जनपद में आम नागरिकों में दहशत और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया था जिसके चलते अभियुक्त सुनील चैन पर रासुका लगाने की कार्रवाई की गई है। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार रासुका लगाने की कार्रवाई की सूचना न्यायालय और जेल प्रशासन को दे दी गई है।

प्रशासन की इस कठोर कार्रवाई से कान्हा की नगरी में अनैतिक कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया है। लोगों को उम्मीद थी सुनील चैन आज संभवत जेल से बाहर आ जाएगा। ज्ञात रहे कि बीते माह 15 जून को थाना गोविन्द नगर अंतर्गत चौक बाजार के समीप माया टीला के कुछ हिस्से के ढह जाने से करीब सात मकान जमींदोज हो गए थे जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति सहित दो बालिकाओ की मौत हो गयी थी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here