Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomePolitical'आपकी पार्टी के कारनामे कैलेंडर में सरेंडर हैं', राहुल गांधी के 'जी...

‘आपकी पार्टी के कारनामे कैलेंडर में सरेंडर हैं’, राहुल गांधी के ‘जी हुजूर’ वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का इतिहास सरेंडर से भरा है भारत का नहीं। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिकता को रोगी बताया और ऑपरेशन सिंदूर की तुलना सरेंडर से करने पर आपत्ति जताई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी जी ये जान लीजिए कि आप,आपकी पार्टी और आपका खानदान के कारनामें आजाद हिंदुस्तान के कैलेंडरों में सरेंडर से भरे पड़े हैं।

राहुल गांधी जी, सरेंडर कांग्रेस ने किया होगा, मगर भारत किसी के सामने सरेंडर नहीं हो सकता। हम विश्व की एक मात्र ऐसी सभ्यता हैं जो हजारों सालों के आक्रमणों के बाद भी जीवंत है, जिसे आप मानने का तैयार नहीं है।हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत मां के शेर की तरह हैं, अर्थात हमारे नरेंद्र भारत मां के मृगेंद्र हैं।

बीजेपी ने बताया कांग्रेस ने कब-कब किया सरेंडर

सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में ये भी बताया कांग्रेस ने कब-कब सरेंडर किया था।

“15 जुलाई 2011 को राहुल गांधी ने कहा, ‘आतंकवाद पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना असंभव है। यह सरेंडर था।
26/11 मुंबई हमलों के बाद, यूपीए सरकार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावित नहीं होगी। यह भी सरेंडर ही था।

‘रोगी है राहुल गांधी की मानसिकता’

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हमारी सेना द्वारा दिखाए गए अप्रतिम शौर्य और सेना के अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया है, उसको सरेंडर से तुलना करना… ये दर्शाता है कि ये मानसिकता कितनी रोगी और कितनी खतरनाक हो चुकी है।

राहुल गांधी ने दिया था ऐसा बयान

भोपाल दौरे पर गए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने ये भी कहा, इतिहास गवाह है, बीजेपी हमेशा झुकती है। साथ ही राहुल गांधी ने ट्रंप और मोदी का एक पोस्टर भी जारी किया था। इसके बाद से बीजेपी नेता राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular