Homekhushinagarघर से 26 वर्षीय किशोरी गायब, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

घर से 26 वर्षीय किशोरी गायब, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने  मुकामी पुलिस को तहरीर देकर अपने 26 वर्षीय लडकी के घर से गायब होने बात कही है। मुकामी पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
उक्त गांव निवासी अम्बिका सिंह ने बीते दिनों अहिरौली बाजार थाने में अपनी 26 वर्षीय पुत्री शालू सिंह के घर से अचानक गायब हो जाने की सूचना दी। मुकदमा दर्ज करने में मुकामी पुलिस आनाकानी करते हुए लड़की को तलाश करने की बात कह कर पिता अम्बिका सिंह को वापस भेजते रहे। थक-हार पीड़ित पिता पुलिस अधीक्षक कुशीनगर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अहिरौली बाजार पुलिस ने 11 दिन बाद गुमशुदगी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन घर से गायब किशोरी का सुराग नहीं लगा सकी है। लड़की के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उनकी पुत्री बीते 21 नवम्बर 2024 को सायं 4 बजे से अचानक घर से लापता हो गई। जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कहीं अता पता नहीं लग रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular