HomeMarqueeगर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण, संस्थागत प्रसव तथा टीकाकरण के लिए किया...

गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण, संस्थागत प्रसव तथा टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

सिरसिया अधीक्षक व बीसीपीएम मेराज अहमद ने आयोजित की संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी सिरसिया अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र मणि ओझा, बीएमसी सूर्य देव सिंह तथा बीसीपीएम मेराज अहमद ने आयोजित संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक का निरीक्षण किया। ग्राम धनोहरी तथा चिताही पहुंचकर संचार गतिविधि के तहत ग्राम वासियों को गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण, संस्थागत प्रसव तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
अधीक्षक ने ग्रामीणों से टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की जांच करवाने की अपील की।चिताही में पहुंचकर डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा बहू लक्ष्मी और एएनएम कुसुम लता के साथ नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन सत्यापन के दौरान आशा बहू का कार्य अपूर्ण व एएनएम के द्वारा नियमानुसार सुपरविजन का कार्य नहीं किया गया पाया गया,इस पर अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए आशा बहू एवं एएनएम कड़ी फटकार लगाई।दोनो को अगले एक महीने में अपने से संबंधित कार्य में सुधार परिलक्षित नहीं होने कार्रवाई की चेतावनी दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular