Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurयुवा भारत योग समिति ने मनायी मां कर्माबाई जयन्ती

युवा भारत योग समिति ने मनायी मां कर्माबाई जयन्ती

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। चंद्रशेखर उद्यान पार्क में युवा भारत योग समिति ललितपुर के तत्वाधान में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1008 वी जयंती बड़ी धूमधाम से योग साधकों के द्वारा मनाई गई। सर्व प्रथम वरिष्ठ योग साधक श्यामलाल साहू, महामंत्री परशुराम साहू, मुकेश साहू मां कर्मा देवी जयंती मना रहे है। मां कर्मा की भक्ति से प्रसन्न हो कर कर्मा देवी जी के नाम का खिचड़ी का प्रसाद आज भी जगन्नाथ पुरी में श्री कृष्णा भगवान को भोग लगाया जाता है। प्रकाश राहुल साहू ने कर्मा देवी बारे में विस्तार से बताया कर्मा देवी का जन्म कालवा गांव के किसान जीवन राम डूडी के घर माता रतनी देवी की कोख से हुआ था। वह नित्य नियम से भगवान को भोग लगाकर ही भोजन करती थी। मां कर्मा देवी के पिता के यहां तेल का कोलू चलता था और झांसी जिला नरवरिया गांव की रहने वाली थी। राजेश साहू ने कहा कि ईश्वर भक्त के भाव के भूखे होते हैं जो माँ कर्मा देवी उदाहरण हैं जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत में सभी योग साधको ने भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्यामलाल साहू, योगाचार्य मुकेश साहू एड., परशुराम साहु मीडिया प्रभारी, प्रकाश चंद साहू एड., राजेश साहू, अक्षय गौतम एड., कमल कुमार, मनोज झा, अजीत नापित, प्रमोद नामदेव एड., सरोज अमीन, सोनू साहू, मनोज साहू ,रूपेंद्र राठौर, रामचरण झा, अंतिम जैन एड., आशीष त्रिपाठी, शिक्षक गजेंद्र सिंह, शिक्षक सुरेन्द्र जैन, भागीरथ साहू, उदयभान सिंह, चुन्नु मुन्नू, संचालन परशुराम साहू मौजूद रहे। अंत में आभार योगाचार्य मुकेश साहू एड. ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular