Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurनिरूद्ध बंदी के चिकित्सीय परीक्षण के दौरान मोबाइल से खेल रहे थे...

निरूद्ध बंदी के चिकित्सीय परीक्षण के दौरान मोबाइल से खेल रहे थे पुलिस कर्मी

अवधनामा संवाददाता

चिकित्सीय परीक्षण को आये निरूद्ध बंदी को वीआईपी सुविधा देख हतप्रभ हुए लोग
फोटो खींचने पर पत्रकार को पुलिस कर्मियों ने धमकाने का किया प्रयास

ललितपुर। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने पहुंचे कारागार में निरूद्ध बंदी को वीआईपी सुविधाएं दिये जाने की घटना देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गये। अस्पताल में समाचार संकलन के लिए गये पत्रकार ने जब पूरे प्रकरण की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोबाइल पर खेल रहे पुलिस कर्मियों ने उसका हाथ पकड़ लिया और धमकाने का प्रयास किया गया। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने तत्काल पत्रकार को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
गौरतलब है कि कारागार में निरूद्ध बंदी को किसी तकलीफ के चलते उपचार के लिए जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में लाया गया, जहां बंदी के हाथों में लगी हथकड़ी को निकालकर एक अलग टेबिल पर रख दिया गया, जबकि बंदी अपनी पत्नी जो कि अस्पताल के इमरजेंसी में ही मौजूद होने की बात कही जा रही है से बात कर रहा था। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा में आये पुलिस कर्मी मोबाइल देखने में व्यस्त नजर आये। यह घटनाक्रम देखकर इमरजेंसी में समाचार संकलन के लिए पहुंचे पत्रकार ने मोबाइल से फोटो खींचने का प्रयास किया ही था कि तभी पुलिस कर्मियों ने पत्रकार का हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना तत्काल सिपाहियों ने कारागार अधीक्षक को दी, जिस पर अधीक्षक द्वारा सीओ सदर को अवगत कराया। सीओ ने तत्काल सम्बन्धित पत्रकार से वार्ता कर मामले का निस्तारण कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular