Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeआदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेणुकूट में विदाई समारोह आयोजित

आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेणुकूट में विदाई समारोह आयोजित

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज, रेणुकूट के सत्र- 2023-24 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक -शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विदाई समारोह विद्यालय सभागार में आयोजित हुआ। अपनी दीर्घकालीन सेवा के उपरान्त 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक केशभान राय, सुनील कुमार तिवारी, मुरली मनोहर तिवारी, श्याम जी राम, दिनेश पाण्डेय व शिक्षिका अहमदी खातून व सोमा जोशी के साथ सफाई कर्मचारी सुकरमिला को समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने अंगवस्त्रम् व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य अपने बिताए हुए पलों को यादकर भावुक हो गए। प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति प्रत्येक सेवारत व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग है इससे हमें भावुक होने की आवष्यकता नहीं है। आप लोगों द्वारा किए गए अच्छे कार्य विद्यालय परिवार को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल के साथ- साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular