स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

0
639

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जागरूकता अभियान शक्ति वंदन के तहत सोमवार को ब्लाक सभागार बंकी व ब्लाक सभागार मसौली मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है एक साल मे तीन करोड़ महिलाए लखपति बने जिसके लिए महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओ को ग्रामीण क्षेत्रो के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा हैं। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम मे मौजूद स्वय सहायता समूह की महिलाओ से कहा कि बीजेपी सरकार का मूल मंत्र महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है, वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। श्री रावत ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र के रूप मे बने जिसके लिए समाज के सभी वर्ग एव धर्म के लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। सांसद श्री रावत ने कहा कि पुरुष प्रधान भारत मे महिलाओ की समानता की भागीदारी हो तभी देश विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो सकता है। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए आवास योजना, शौचालय, राशन कार्ड, उज्ज्वला एव सौभाग्य योजना मे महिलाओ को प्रमुखता से मुखिया बनाये जाने का काम किया जा रहा हैं। कार्यक्रम मे नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। तथा कार्यक्रम मे सीमा वर्मा, ममता वर्मा, आरती वर्मा, मोहिनी देवी, लज्जावती, सुषमा शुक्ला, आशा देवी, नीलम देवी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर खंड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता राजकुमार सोनी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सीडीपीओ सुलेखा यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, बी एम एम जितेंद्र कुमार पटेल, एडीओ सूरज सिंह, अजीत सिंह, अशोक कुमार, लक्ष्मी देवी, अंशु यादव, इंदिरा देवी सहित ग्राम प्रधान एव समूह की महिलाए मौजूद रही।06

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here