Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय सचिव बने कृष्णकांत

सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय सचिव बने कृष्णकांत

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। सर्व स्वर्णकार महासंगठन राष्ट्रीय महामंत्री तेजराम सोनी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.विश्वनाथ सोनी ने कार्यकारिणी की सहमति से राष्ट्रीय पदाधिकारी की नवीन सूची जारी की है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सह सचिव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहित 24 पदाधिकारियों की घोषणा की है। शीघ्र ही प्रदेश स्तर एवं जिले स्तर पर भी अन्य पदाधिकारीयो की भी घोषणा की जाएगी। कार्यकारिणी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.विश्वनाथ सोनी ने कृष्णकांत सोनी पत्रकार को उनके स्वर्णकार समाज के प्रति कार्यों, रुचि एवं सहयोगात्मक कार्य शैली को देखते हुए सर्व स्वर्णकार महासंगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इससे नगर में स्वर्णकार समाज में हर्ष की लहर है। स्वर्णकार समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ ने कृष्णकांत सोनी को बधाई दी। कृष्णकांत सोनी ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी एवं गरिमा के साथ इस पद पर रहकर स्वर्णकार समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। सर्व स्वर्णकार महासंगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.विश्वनाथ सोनी का आभार जताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular