HomeUttar PradeshLalitpurराष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक वादों का करायें...

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक वादों का करायें निस्तारण

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के तत्वाधान में 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी गुलाब सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मेें सचिव कुलदीप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभान्शु सुधीर, अपर सिविल जज (सी.डि.) अक्षयदीप यादव, सिविल जज (सी.डि.-एफ.टी.सी.) सुरेखा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट रंजीत, सिविल जज (जू.डि.) अदिति जैन, सिविल जज (जू.डि., एफ.टी.सी.) अतुल, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह मौजूद रहे। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादों पर चर्चा की गयी एवं 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि गयी कि वह अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular