बिहारी के सीएम का नितीश का भाजपाईयों ने फूंका पुतला

0
185

अवधनामा संवाददाता

लगातार हो रहा है बिहार के मुख्यमंत्री का विरोध

बांदा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा ने अशोक लाज चौराहे पर निर्देश का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और नीतीश को बर्खास्त करने की मांग की।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बैनर, झंडा और तख्तियों के साथ नारेबाजी करते हुए जिला भाजपा कार्यालय से अशोक लाट चौराहे पहुंचे। महिलाओं के सम्मान में, भाजपा मैदान में तथा नितीश कुमार गद्दी छोड़ो, चूड़ी पहनो-साड़ी पहनो के नारों के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस अवसर पर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की गरिमा को हर रोज धूमिल कर रहे हैं। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को अपमानित करना इनकी आदत हो गई है। महिलाओं के खिलाफ इनके द्वारा की गई टिप्पणी शर्मनाक और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि मुझको लगता है कि भारत के इतिहास में कभी भी किसी भी मुख्यमंत्री ने या सदस्य ने विधानसभा या लोकसभा में इतनी भद्दी , गंदी टिप्पणी नहीं की होगी। नितीश कुमार ने महिलाओं का अपमान ही नहीं किया बल्कि मातृशक्ति की मर्यादा को तार तार किया। उन्होने ऐसे असभ्य, अभद्र मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। जो बात उन्होंने सदन में कही है वह अत्यंत निर्लज्जता पूर्ण है, जिसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। इन्हे तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। अगर यह ऐसा नहीं करते हैं तो इन्हें तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयविक्रम सिंह ने कहा कि नितीश कुमार विवेक शून्य हो गए हैं। यह मुख्यमंत्री लायक नहीं रह गए हैं। माननीय सदन में ऐसी अश्लील बयानबाजी करने वाले असभ्य, निर्लज्ज मुख्यमंत्री को पद में रहने का अधिकार नहीं है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य आशीष गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी,मनोज गोस्वामी, किशन बाबू गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, धनंजय करवरिया, शिव विलास शर्मा, विद्यासागर मिश्रा, सुदेश तिवारी सुल्ली महाराज, राजा तिवारी, लाला कुशवाहा, अमर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, रामकृष्ण शुक्ला, शिवशंकर भोले, रामनारायण चौरसिया, बृजेश शर्मा, मनीष पटेल, दुर्गा चौरसिया, मछंदर सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, ज्वाला तिवारी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here