Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeसपा शिक्षक सभा की महानगर कमेटी में 37 सदस्यों को मिली जगह

सपा शिक्षक सभा की महानगर कमेटी में 37 सदस्यों को मिली जगह

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष शिव ओम सिंह पटेल ने महानगर कार्यालय पर 37 सदस्यों को मनोनयन पत्र देकर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व संचालन रवीन्द्र यादव रवि ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, प्रदेश सचिव मोहम्मद अजमल सिद्दीकी व रामचंद्र यादव ने मनोनीत सदस्यों को निष्ठा की शपथ दिलाने के साथ बधाई दी। विजय कुमार यादव, महेंद्र सिंह पटेल, नंद जी यादव, जे पी यादव, संजय यादव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, खुशबू यादव, अविनाश प्रजापति, राम अवतार, महेश सिंह, सुनील कुमार यादव को महानगर शिक्षक सभा का उपाध्यक्ष बनाया गया। सिद्दीकी अहमद को नगर महासचिव की जिम्मेदारी तो शिव सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गजेन्द्र सिंह, विजयजीत सिंह, चन्द्रभान यादव, चन्द्र भान पटेल, कुलदीप कुमार प्रजापति, श्याम कुमार, ऋषि देव राय, योगेन्द्र कुमार, सुनील पाल, बलबीर पाल , संदीप सिंह, बृजेश सिंह, अतुल सिंह सिंगरौर, शिव कुमार यादव, तनवीर अहमद को महानगर सचिव बनाया गया।
कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, अमरनाथ मौर्य, संदीप यादव, महबूब उस्मानी, मोईन हबीबी, मुशीर अहमद, शिव ओम सिंह पटेल, गौरव वर्मा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular