18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्ति 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन
सिद्धार्थनगर। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में कालानमक कार्य हेतु प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनार्न्तगत जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 250 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है। योजनान्तर्गत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति आवेदन हेतु पात्र होगें जो जनपद के मूल निवासी एवं शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है।
विभागीय पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदक लॉगिन करते हुए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 31 मई तक सांय 5 बजे तक स्वीकार किये जायेगें। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में वित्तपोषण सहायता योजनान्तर्गत भौतिक लक्ष्य 40 एवं वित्तीय लक्ष्य रू0 161 लाख का आवण्टन शासन द्वारा किया गया है।
जनपद सिद्वार्थनगर हेतु चयनित उत्पाद काला नमक चावल है, जिसमें राईसमिल इकाईयों की स्थापना तथा इसके चावल उत्पाद के व्यवसाय करने हेतु बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाती है। योजनान्तर्गत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति आवेदन के पात्र होंगे जो जनपद सिद्धार्थनगर के मूल निवासी हो एवं शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है। सब्सिडीयुक्त इस योजना में 25 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा दिया जाता है, आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित है। है। निवेश मित्र पोर्टल msme.up.gov.in /diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदक लॉगिन करते हुए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा लक्ष्य प्राप्त हो गया है। योजनान्तर्गत उद्योग एव सेवा क्षेत्र की औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हेतु 18 से 40 वर्ष तक के व्यक्ति आवेदन करने हेतु पात्र होंगे जो जनपद सिद्वार्थनगर के मूल निवासी एवं शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल पास हो। सब्सिडीयुक्त इस योजना में 25 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा दिया जाता है। योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित है।
विभागीय पोर्टल msme.up.gov.in पर आवेदक लॉगिन करते हुए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिद्वार्थनगर में किसी भी कार्यदिवस पर पूर्वान्ह 10:00 बजे से सॉयकाल 5:00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग, सिद्धार्थनगर ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।





