Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeचिटफंड भुगतान को लेकर 21 महीने से धरना जारी, डीएम को सौंपा...

चिटफंड भुगतान को लेकर 21 महीने से धरना जारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। चिटफंड कंपनियों में फंसी जमापूंजी की वापसी को लेकर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के 21वें महीने में पहुंचने पर पीड़ितों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग उठाई।

पीड़ितों के संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर 2024 से नहर कॉलोनी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी शामिल हैं, जिनकी मेहनत की कमाई चिटफंड कंपनियों में फंस गई है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि BUDS Act 2019 के तहत जमाकर्ताओं को उनकी धनराशि वापस मिलनी चाहिए, लेकिन प्रशासन स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवारों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कलेक्ट्रेट में जमा किए गए आवेदनों पर न तो कोई कार्रवाई की जा रही है और न ही आवेदकों को उसकी स्थिति की जानकारी दी जा रही है। यहां तक कि कई मामलों में आवेदनों की रिसीविंग तक नहीं दी जा रही, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ और भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो जून माह में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान हरिओम प्रजापति, सूरजदीन विश्वकर्मा, सतीश कुमार, विनोद कुमार मौर्य, प्रेम कुमार, रामकरन राजपूत, दीपक कुमार सैनी, शिवसागर गोस्वामी सहित कई पीड़ित जमाकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular