Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeजमीनी विवाद में एक युवक की गई जान गिरफ्तारी की कर रहे...

जमीनी विवाद में एक युवक की गई जान गिरफ्तारी की कर रहे माग

सदर एस डीएम व सीओ के समझाने पर शव को किया गया दफन

लोटन सिद्धार्थनगर।कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा टोला कोल्हुआ मे जमीनी विवाद में 24 अप्रैल को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई । मृतक संदीप यादव के चाचा ने 24 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मैं अपने भतीजे संदीप को बाइक से लेकर घर आ रहा था। उसी दौरान गांव के बाहर कुछ दबंगों द्वारा भतीजे को मारते पीटते हुए घर में लाकर मारे पीटे और घर के अंदर ले जाकर रस्सी से हाथ पैर बांध दिया गया और बुरी तरह मारा पिटा गया । घटना सुनकर मौके पर पहुंची भाभी को भी भद्दी भद्दी गाली देने लगे और ईंट से भतीजे और भाभी को मारने लगे । 24 अप्रैल को तहरीर देने पर लोटन पुलिस ने 8 नामजद व 5 अज्ञात कुल 13 लोगों के खिलाफ शांति भंग में मुकदम्मा दर्ज किया था। गुरुवार को धरने के बाद परिजन के द्वारा पुनः तहरीर देने पर लोटन पुलिस ने कुछ और नामो पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

अंदरूनी चोट लगने के कारण संदीप की हालत बुधवार को अचानक खराब होने लगा । अचानक तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन संदीप को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। अभी बाराबंकी पहुंचे ही थे कि बुधवार देर रात मौत हो गई। मौत होने से क्षेत्र में कोहराम मच गया।पीडित परिवार को एस डी एम कल्याण सिंह मौर्य व सीओ सदर समझाकर शव को दफन कराया । गाव मे भारी पुलिस बल सुरक्षा को लेकर तैनात रही।शव घर से चार बजे मोतीयापुर घाट पर ले गये और दफन कर दिया गया। परिजनो ने बताया की अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई तो बडा अंदोलन होगा।इस दौरान सपा के लोकसभा प्रत्याशी कुशल तिवारी विजय पासवान,सोनू यादव, जोखन चौधरी, रिंधू पासवान,भाजपा नेता चिनकू यादव,पीडित के घर पहुचे ग्राम कोलहुआ छावनी में तब्दील रहा।थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular