HomeMarqueeसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रयोगशाला, एक्स-रे यूनिट, दंत चिकित्सा कक्ष, टीकाकरण कक्ष तथा आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय तक अस्पताल में 245 नए मरीजों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि 96 पुराने मरीज पुनः परामर्श के लिए पहुंचे थे। अस्पताल की प्रयोगशाला में 32 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें 11 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। जिलाधिकारी ने ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और जांच व उपचार संबंधी सेवाएं भी नियमित रूप से मिल रही हैं। कई मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
एमओआईसी डॉ. पवन सचान ने जिलाधिकारी को अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एक्स-रे सुविधाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव तथा सी-सेक्शन की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने क्षय रोग (टीबी) जांच व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 15 से 16 लोगों की टीबी जांच की जाती है। दंत चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध उपकरणों तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।
आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल ने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular