HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarलावारिस हालत में टांडा पालिका के पास मिली विक्षिप्त महिला को न्यायालय...

लावारिस हालत में टांडा पालिका के पास मिली विक्षिप्त महिला को न्यायालय के आदेश पर वाराणसी में कराया इलाज

टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका टांडा के पास लावारिस हालत में मिली एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को मिशन शक्ति टीम ने संरक्षण में लेकर उसका इलाज कराया और न्यायालय के आदेश पर वाराणसी स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

एक सप्ताह पूर्व मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि नगर पालिका टांडा के पास एक महिला बैठी है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक वंदना मौर्य तथा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला से पूछताछ की गई, लेकिन वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कोई जानकारी नहीं दे सकी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला को संरक्षण में लिया गया। उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों में काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद महिला का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए महामाया मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक वन्दना मौर्य ने बताया कि से मानसिक स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता को देखते हुए महिला को मानसिक चिकित्सालय वाराणसी भेजा गया।इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक वंदना मौर्य, उपनिरीक्षक रीना यादव, उपनिरीक्षक मुनि मन रंजन दूबे, कांस्टेबल आरती पाण्डेय तथा कांस्टेबल शिखा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के प्रयासों से महिला को सुरक्षित आश्रय और उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular