Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeसीएचसी मोहनलालगंज में सीएमओ का औचक निरीक्षण

सीएचसी मोहनलालगंज में सीएमओ का औचक निरीक्षण

सीएचसी मोहनलालगंज में सीएमओ का औचक निरीक्षण
आल्ट्रासाउंड के लिये लाइन में खडी महिलाओं ने की शिकायत
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज सुबह सीएमओ के पहुंचने से सीएचसी अधीक्षक के हाथ पांव फूल गये। सुबह अचानक पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल परिसर में फैली अवयवस्था के लिये अधीक्षक को कडी फटकार भी लगाई। इसके बाद सभी डाक्टरों के साथ कार्य व्यवहार में सुधार की नसीहत दी। मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य के पहुंची सीएमओ पहुंचे और पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लेकरअनिययिमतताओं के लिये अधीक्षक सहित पूरे डाक्टरों के स्टाफ को फटकार भी लगायी।
निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने आई दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि साहब हम सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े रहते है और ये डाक्टर लोग दस बजे से पहले आते ही नहीं। महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड से संबंधित शिकायत सीएमओ से  की फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएमओ का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति मरीज अस्पताल में चिल्लाते रहे और सीएमओ कमरे में बैठे डॉक्टर के साथ मीटिंग लेते रहे। मरीजों को नहीं मिल पा रहा सही रूप से इलाज। क्षेत्र का जन मानस बुरी तरह प्रभावित है और ऐसे हालातों में गरीबों को निजी अस्पताल की ओर जाना उनकी मजबूरी बन जाता है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular