Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeपैतीस हजार रुपये घुस लेते हुए पुलिस कर्मी को एंटिकरेप्शन टीम ने...

पैतीस हजार रुपये घुस लेते हुए पुलिस कर्मी को एंटिकरेप्शन टीम ने रँगे हाथों पकड़ा भेजा गया जेल

पैतीस हजार रुपये घुस लेते हुए पुलिस कर्मी को एंटिकरेप्शन टीम ने रँगे हाथों पकड़ा भेजा गया जेल
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज कोतवाली के सिसेंडी चौकी में तैनात सिपाही को पूर्व प्रधान  से  35हजार रूपये घूस लेते हुये एन्टीकरप्शन टीम ने सिसेंडी से रंगे हाथ पकङा तो आरोपी सिपाही दरोगा से हाथापाई पर उतारू हो गया जिसके बाद टीम ने उसकी जेब से घूस के रूपये बरामद कर उसे जीप में बिठाकर बन्थरा थाने ले जाकर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार सिसेंडी कस्बे में एक जमीनी विवाद को निपटवाने के लिये पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल पर दबाव बनाकर बीते एक महीने से सिसेंडी चौकी में तैनात सिपाही बलवन्त सिहं दर्जनो बार फोन कर 35हजार रूपये घूस की माँग कर रहा था।परेशान पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल ने बीते 2अप्रैल को एन्टीकरप्शन कार्यालय में इस्पेक्टंर सुन्दर सिहं सोलंकी से मिलकर सिपाही बलवन्त द्वारा पैसे मगाने के दर्जनो आडियों व सीडी देते हुये कार्यवाही किये जाने की माँग की जिसके बाद एन्टीकरप्शन टीम ने पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल रंग लगे 35हजार रूपये मगंलवार को सिपाही बलवन्त सिहं को देने के लिये दिये।ओर सिपाही बलवन्त सिहं द्वारा तय जगह सिसेंडी-बिजनौर चौराहे पर  राजेश जायसवाल पहुँचकर सिपाही को 35हजार रूपये दिये जिसे सिपाही जेब में रख ही रहा था तभी एन्टीकरप्शन टीम के डिप्टी एसपी उपेन्द्र कुमार यादव व इस्पेक्टंर सुन्दर सिहं सोलंकी ने टीम के साथ सिपाही को घूस के पैसो के साथ रंगे हाथ पकङा तो आरोपी सिपाही टीम के एक दरोगा से हाथापाई करने लगा।एन्टीकरप्शन टीम आरोपित सिपाही को जीप में बिठाकर बन्थरा थाने लेकर गयी ओर वहाँ सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
घूस लेने के लिये दो बार सिपाही ने पूर्व प्रधान की गिरवायी दीवाल….
पीङित राजेश जायसवाल ने बताया उन्होने हरी प्रसाद के परिवार से गाँव में एक जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसमें डेढ महीने पहले दीवाल बनवायी तो उक्त सिपाही बलवन्त सिहं ने हरी प्रसाद को पैसे दिलाये जाने का लालच देकर तहरीर लेकर काम रूकवाने के साथ हरीराम से उनकी दीवाल गिरवाकर समझौता कराकर दिवाल बनवाने के एवज में पचास हजार रूपये की माँग की लेकिन गाँव के लोगो की मौजूदगी में दोनो पक्षो में आपसी सहमति से समझौता हो गया ओर उन्होने सात सात फुट की पक्की दीवाल बनवा दी। जब ये बात सिपाही बलवन्त को पता लगी तो उसे नागवार गुजरी ओर उसने सिसेंडी चौकी पर बुजुर्ग हरीराम को बुलाकर उसकी पिटाई कर उसपर फिर से दीवाल गिराने का दबाव बनाया ओर दीवाल ना गिराने पर जेल भेजने की धमकी दी।डरा सहमा बुजुर्ग ने दोबारा पूर्व प्रधान द्वारा बनायी गयी दीवाल गिरा दी।जिसके बाद सिपाही प्रधान को दर्जनो बार फोन कर दीवाल दोबारा बनवाने के नाम पर  35हजार रूपये की माँग कर प्रताङित करने लगा।सिपाही की हरकतो से अजीज होकर पूर्व प्रधान ने सिपाही को रंगे हाथो घूस लेते हुये पकङवाने की ठानी
कोतवाली से लेकर चौकी तक चलता था रसूख….
पीङित राजेश जायसवाल सहित अन्य ग्रामीणो ने बताया बीते तीन महीने से सिपाही बलवन्त चौधरी सिसेंडी चौकी में तैनात था उक्त सिपाही क्षेत्र के लोगो को डरा धमकाकर वसूली करता था उसके रसूख की वजह से कोतवाल से लेकर दरोगा तक उसके गलत कामो का विरोध नही कर पाते थे।आरोपी सिपाही सत्ता पक्ष के एक बङे नेता का अपने को करीब बताकर क्षेत्र में वसूली का गोरखधन्धा चलाता था।ग्रामीणो ने बताया वसूली में लिप्त सिपाही को सिसेंडी क्षेत्र से हटाने के लिये कई बार मोहनलालगंज इस्पेक्टंर व सीओ से शिकायत भी की गयी लेकिन इस्पेक्टंर से लेकर सीओ तक  सिपाही के रसूख के चलते उसे नही हटा सके।जिसके चलते सिपाही बेखोफ होकरक्षेत्र में गलत कामो को बढावा देकर वसूली करता था।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular