सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से गर्भवती की मौत
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज सीएचसी व लालपुर उपकेन्द्र पर लापरवाही के चलते अब तक कई गर्भवती महिलाओ की मौत होने के बाद भी लापरवाह स्वास्थ महकमा सुधारने का नाम नही ले रहा है बीते शनिवार की रात एक मजदूर प्रसव पीडा से कराह रही पत्नी को इलाज के लिये बाइक से लालपुर उपकेन्द्र लेकर पहुँचा। जहां घन्टो पत्नी दर्द से कराहती रही लेकिन इलाज नही मिला।केन्द्र में तैनात दाई ने मजदूर को सीएचसी ले जाने की सलाह देकर इलाज करने से मना कर दिया।जिसके बाद मजदूर पास के गाँव से टैम्पो में पत्नी को लेकर मोहनलालगंज सीएचसी के लिये निकला लेकिन सीएचसी पहुँचने पर महिला डाक्टर के ड्यूटी पर ना होने की जानकारी मिलने पर प्रसव पीङा से कराह रही पत्नी को लेकर निजी अस्पताल जाने के लियर निकला लेकिन रास्ते में इलाज के अभाव में पत्नी ने दम तोङ दिया। पीङित पति ने सीएचसी व लालपुर उपकेन्द्र में इलाज ना मिलने के चलते पत्नी की मौत का आरोप लगाया है।

निगोहां के पालखेडा गांव निवासी मजदूर महादेव ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का गर्भवती होने के बाद से ही इलाज निगोहां के लालपुर उपकेन्द्र पर से चल रहा था।शनिवार की रात पत्नी को तेज प्रसव पीडा शुरू होने पर एम्बुलेन्स का फोन ना मिलने पर गाँव की आशाबहू कंचन के साथ बाइक पर बैठाकर लक्ष्मी को लालपुर उपकेन्द्र लेकर आया जहां पर स्टाफ के बजाय दाई मिली उसने करीब एक घन्टे रोके रखा उसके बाद दाई ने सीएचसी ले जाने की बातकह जवाब दे दिया। दर्द से तङप रही पत्नी को देखकर पास के एक गांव से किराये का एक टैम्पो लेकर आया और मोहनलालगंज सीएचसी पहुँचा तो आशाबहू ने पता किया तो पता चला सीएचसी पर कोई महिला डाक्टर रात में ड्यूटी पर नही है। इसके बाद आशाबहू के साथ मजदूर अपनी पत्नी को लेकर मोहनलालगंज के निजी अस्पताल लेकर लेकर पहुँचा लेकिन तब तक इलाज के अभाव में मजदूर की पत्नी की मौत हो चुकी थी।निजी अस्पताल के डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद मजदूर मृतका पत्नी का शव ले जाकर रविवार को अन्तिम संस्कार कर दिया।पति ने लालपुर उपकेन्द्र व सीएचसी में इलाज ना मिलने के चलते पति की मौत का आरोप लगाया है।
कैलाश बाबू(अधीक्षक,सीएचसी मोहनलालगंज)
मेरी जानकारी मे मामला नही है परिजन मामले की शिकायत करते है तो मामले की जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





