दुधमुहे बच्चे को पुलिस ने उसकी माँ से मिलाया
पिता ने एक महीने पहले दुधमुंहे को पत्नी से छिना पुलिस ने दुधमुहे को उसकी माँ को दिलाया
मोहनलालगंज।निगोहां के गोविन्दपुर गांव के एक युवक ने पत्नी से झगडा होने के बाद उसके दुधमुहे बच्चे को छीनकर घर से भगा दिया। पिछले एक महीने से अपने बच्चे को पाने के लिये चक्कर काट रही थी। रविवार को यह बात निगोहां इंस्पेक्टर को पता चली तो मौके पर पुलिस भेजकर पति के चंगुल से दुधमुहे बच्चे को उसकी मां को दिलाया।

निगोहां बेनीगंज निवासी गोविन्द और उसकी पत्नी ऊषादेवी से घरेलू बात को लेकर झगडा हो गया। इस पर पति गोविन्द ने अपनी पत्नी के गोद से छः माह के दुधमुहे बच्चे को छीनकर घर से भगा दिया।इसके बाद पत्नी घर के बाहर गिडगिडाती रही पर पति गोविन्द नही पसीजा उसके बाद ऊषा बच्चे को पाने के लिये निगोहां थाने पर गुहार लगायी जहां पर हल्के के पुलिस आरोपी पति के न मिलने का बहाना बताकर दौडाते रहे। वही रविवार को ऊषा ने इंस्पेक्टर चैपियनलाल से मिलकर उन्हे आपबीती सुनायी जिसके बाद इस्पेक्टंर ने पुलिसफोर्स भेजकर उसके पति व दुधमुहे को निगोहां थाने मगँवाकर दुधमुहे को उसकी मां को दिलाया। बच्चे को पाने के बाद ऊषा की खुशी का ठिकाना न रहा ओर वो बच्चे को पाकर उसे चुमने लगी।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





