Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeवैष्णो देवी धाम से जुड़ी ये जरूरी खबर पढ़ना न भूलें

वैष्णो देवी धाम से जुड़ी ये जरूरी खबर पढ़ना न भूलें

join us-9918956492—————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को लेकर सोमवार को ऑर्डर जारी किया। इसके मुताबिक, अब रोजाना 50 हजार लोगों को ही दर्शन की इजाजत दी जा सकती है। अगर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं तो इन्हें अर्धकुमारी या कटरा में रोका जाए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में नए कंस्ट्रक्शन पर भी रोक लगाई गई है। श्राइन बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो 2012 में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने यहां दर्शन किए थे।  
हर साल कितने श्रद्धालु आते हैं देवी मां के दर्शन?
– वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में देवी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 
– आंकड़ों के मुताबिक, 1986 में यहां आने वाले लोगों की संख्या करीब 14 लाख थी, जो 2012 में एक करोड़ से ज्यादा (104 लाख) हो गई। 2013 में कुल 93 लाख श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। 2014 में करीब 78 लाख, 2015 में 78 लाख से ज्यादा और 2016 में करीब 77 लाख से ज्यादा लोगों दर्शन के लिए वैष्णो देवी आए थे। 
 श्राइन बोर्ड से पिछले साल भी मांगी थी रिपोर्ट
– ट्रिब्यूनल ने यह ऑर्डर देवी धाम के आसपास धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए लिया है। 
– बता दें कि पिछले साल भी एनजीटी ने श्राइन बोर्ड के सीईओ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (MSW) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) को लेकर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
 
 
 
 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular