राजधानी लखनऊ में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बहुचर्चित 8500 करोड़ के टेंडर घोटाले को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओ की मांग है घोटाले में शामिल लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। और दोषियों को जेल भेजा जाय। वही आप पार्टी के जिला संयोजक ने गौरव महेशरी ने बताया कि मौजूदा डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा सपा सरकार में दिनेश शर्मा मेयर थे तब मैंने इनसे शिकायत की थी तो इन्होने कहा था कि सपा सरकार में मैं कुछ नही कर सकता। और अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर दिनेश शर्मा घोटाले को लेकर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। कार्रवाई न कार्नर का सीधा मतलब हैं कि दिनेश शर्मा भी इस घोटाले में शामिल है।
https://youtu.be/dVr4b5_CV5E





